स्व. सुरेश नेताम के परिवार के साथ न्याय करे सरकार – संतोष पांडेयt

तीसरा दिन, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का

डोंगरगांव
खुज्जी विधानसभा मे मृतक आदिवासी किसान सुरेश नेताम के परिवार को न्याय दिलाने कुमर्दा बस स्टैंड में परिवार को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का लगातार तीसरा दिन रहा था । मृतक आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने के लिए है सभी वर्गो के लोग भूख हड़ताल पर परिवार को समर्थन दे रहे है। वहीं प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मंच में शामिल हो रहे हैं।

आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को

राजनांदगांव जिले के सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि सरकार आदिवासी वर्ग को दबाने का प्रयास कर रही है ,स्वर्गीय सुरेश नेताम की मृत्यु सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ सरकार को तत्काल मुआवजा देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने न्याय मिलने तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस लड़ाई को लड़ने की बात और समर्थन दिया।भारतीय जनता पार्टी के के इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत वर्मा, आदिवासी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरेंद्र साहू,युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा, आदिवासी मोर्चा व छुरिया के पूर्व पूर्व अध्यक्ष आत्माराम चंद्रवंशी, पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष दीनदयाल साहू आदि प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में आदिवासी के प्रति संवेदनशील नहीं है । आदिवासियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही है, मृतक के विधवा को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है । आदिवासी महिला व मृतक परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन अनवरत जारी रखने की बात की है।

तीसरे दिन के भूख हड़ताल में ये बैठे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दूसरे दिन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा कैलाश शर्मा,अध्यक्ष भाजपा मंडल कुमरदा गोपाल साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्राकर, डामन साहू, मुकेश साहू, ठाकुर राम यादव, भारतीय देवांगन स्वर्गीय सुरेश नेताम की पत्नी गैंद बाई नेताम व उनकी तीन मासूम बच्ची तनुजा नेताम( 13 वर्ष), सुधा नेताम ( 11 वर्ष), लोकिता नेताम (9 वर्ष )द्वारा भूख हड़ताल में शामिल होकर आज के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मैं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्वफूर्त जुड़ रहे है। आज के आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू,चौकी मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, किसान मोर्चा के महामंत्री घासी साहू ,ढाल सिंह साहू ,आशीष द्विवेदी, राजेश सिंगी, जनपद के उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर,नूनकरण भुआर्य,सुंदर लाल साहू , कन्शु यादव, अंनत तिवारी, किशुन साहू,योगेंद्र राजपूत गड्डा, हिरदे देवांगन,राकेश रत्नाकर,किरण मंडावी, डोमन साहु, कपिल बघेल,लोकेश निर्मलकर,नवीन कुमार साहू,महादेव पटेल,युगल किशोर,डेविड कौशल,रमन सहारे,भूपेंद्र नायक,ईश्वर निर्मलकर, डालसिंह नेताम,दिलेश्वर मानिकपुरी,देवा साहू,अपुल खान सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button