सारंगढ़ बायपास पर ब्रिज में स्लैब ढलाई का काम पूरा

अप्रोच रोड निर्माण के बाद शुरू हो जाएगा यातायात

रायगढ़, 22 जुलाई2021/ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 216 नया क्रमांक (153)रायगढ़-सारंगढ़-सराईपाली मार्ग कुल स्वीकृत लंबाई 81 कि.मी.में 2 लेन चौड़ीकरण एवं उन्नतिकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य प्रगति पर है।
इसमें से 63.10 कि.मी.कांक्रीट रोड है। जिसमें 45 कि.मी.पूर्ण किया जा चुका है। शेष 18 कि.मी.का बचा है। जिसमें 13 कि.मी.महासमुंद जिले का तथा 5 कि.मी.सड़क रायगढ़-जांजगीर जिले में आती है। इसी प्रकार इस मार्ग में 16.5 कि.मी.सड़क डामरीकृत (बी.टी.) कर तैयार किया जाना था। जिसमें से 15.75 कि.मी.पूर्ण किया जा चुका है। शेष लगभग आधा कि.मी.कलगीडीपा से सरायपाली तक कार्य प्रगति पर है।
सारंगढ़ बायपास में 1 माइनर ब्रिज व 1 कल्वर्ट (छोटा पुलिया)बनाया जाना था। जिसका काम तेजी से चल रहा है। माइनर ब्रिज की स्लैब ढलाई पूरी हो चुकी। छोटा पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस मार्ग में ब्रिज का निर्माण पूर्ण होने के क्यूरिंग पीरियड खत्म होने के पश्चात तत्काल अप्रोच रोड का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अप्रोच रोड बनने के बाद बायपास यातायात के लिए प्रारंभ हो जाएगा।
इसी प्रकार चंद्रपुर बायपास जिसकी लंबाई 5.56 कि.मी. है। इस पर मेजर ब्रिज का कार्य प्रगतिरत है। तात्कालिक व्यवस्था के लिए चंद्रपुर से मार्ग होकर गुजरता है। जिसका आवश्यकतानुसार सुधार कार्य किया जाता है। सारंगढ़ बायपास एवं चंद्रपुर बायपास कार्य प्रगति पर होने के कारण आवागमन विद्यमान मार्ग से हो रहा है। विद्यमान मार्ग का मरम्मत कार्य इपीसी ठेकेदार द्वारा आवश्यकतानुसार किया जाता है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button