पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा मंडल ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया



** कार्यकर्ताओं ने याद किया व्यक्तित्व व कृतित्व**
डोंगरगांव। मंडल भाजपा द्वारा बीते दिवस राष्ट्रवाद व एकात्म मानववाद के
प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही इस दौरान आजीवन सदस्य निधि संग्रह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सौरभ कोठारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, मां सरस्वती तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। पश्चात् कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता सौरभ कोठारी ने पं. उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रवाद तथा एकात्म मानववाद के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सदैव याद किये जायेगें। आज जो विश्वव्यापी भाजपा का स्वरूप दिखाई पड़ता है, वह इन्हीं लोगों की कल्पना थी। हिन्दुस्थान को विकसित देश की श्रेणी में खड़े करने का सपना इन्होनें ही देखा था, जिसे भाजपा की सरकार साकार कर रही है।
श्री कोठारी ने कहा कि ऐसे देशभक्तों की मौत रहस्यमय तरीके से हुई, जो आज तक अनसुलझी पहेली है। हम ऐसे पुण्यआत्माओं को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अन्त्योदय के बताये मार्ग पर चलने का प्रण करते हैं। बैठक में राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व नंप अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जिपं सदस्य इन्दुमति साहू, जागृति यदु, मोहन सिन्हा आदि ने भी अपने विचार रखे। पश्चात् पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार आजीवन सदस्य निधि संग्रह का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत अलग – अलग पदाधिकारियों व सदस्यों को निधि संग्रह की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, महामंत्री संतोष यादव, बालकृष्ण सिन्हा, डॉ. निरेन्द्र साहू, नारायण साहू, दीना पटेल, दिनेश साहू, टिलेन्द्र देवांगन, जागेश्वर राजू यादव, भाविश निक्की, विजय जैन, अजय वैष्णव, बिरेन्द्र साहू, मनीष साहू, रोहित साहू, किशोर यादव, दिलीप कुमार साहू, लखन सूर्यवंशी, मनबोधी पटेल, महेश्वर साहू, अंकित जैन, नसीब रात्रे, जागेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, देवलाल साहू, कोमल साहू, चुनेश्वर साहू, तिमेश साहू, टेकराम निषाद, योगेश पटेल, अंजू त्रिपाठी, ममता उके, प्रतिभा पटेल, दीप्ति ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–
———————–

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button