धर्मातंरण और लव जिहाद के लिए शरणस्थली बन रहा छ.ग. – भाजपाध्यक्ष दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी

भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने प्रदेश सरकार पर सांप्रदायिक आधार पर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और लवजिहाद के अपने छिपे एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया है। दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर में ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण और लवजिहाद की आपराधिक मानसिकता जिस तरह सामने आ रही है, वह बेहद चिंता का विषय है और हिंदू समाज की धार्मिक, समाजिक व पारिवारिक आस्था तथा व्यवस्था के प्रति दुराग्रहपूर्ण षडयंत्रों का परिचायक है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीदी कुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने बसना में दो बच्चों के पिता इरफान द्वारा एक नाबालिग किशोरी को भगाकर शादी करने और बागबाहरा में आलम खान द्वारा हिंदू लड़की से दोस्ती करके उसके साथ दुष्कर्म कर उस दुष्कर्म का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने की घटनाओं पर कहा कि यह घटनाएं बताती है कि अब छत्तीसगढ़ को भी धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों को अंजाम देने के लिए कांग्रेस शासिद प्रदेश होने के चलते सुरक्षित शरणस्थली के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि, बसना और बागबाहरा के सामने आए ताजा मामलों में प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ता बल की धौस से दबाव में पुलिस समाज के आक्रोश को अनदेखी कर रहा है और बसना के आरोपी युवक पर कार्रवाई से बच रहा है। इसी तरह बागबाहरा ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष आलम खान पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसनेएक नाबालिग बच्ची से दोस्ती गांठकर कर उसके साथ दुष्कर्म करके उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का संगीन अपराध किया है।

चिराग की चिंगारी

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button