शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़ में सहायक ग्रेड 3 के रूप में पदस्थ श्री भागीरथी दास मानिकपुरी का विदाई समारोह का आयोजन रखा गया।

डोगरगांव
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़ में सहायक ग्रेड 3 के रूप में पदस्थ श्री भागीरथी दास मानिकपुरी का 34 वर्ष की सेवा के उपरांत 31 जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1 फरवरी को शाला परिवार की ओर से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए विदाई समारोह का आयोजन रखा गया।श्री मानिकपुरी इस संस्था में 6 वर्ष 7 माह 10 दिन तक सेवा दिये हैं।इससे पहले वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव और छुरिया में सेवा दे चुके है। विदाई समारोह के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला के प्रभारी प्राचार्य श्री नागवंशी जी ने कहा कि श्री मानिकपुरी सरल ,सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी है।जहाँ भी अपनी सेवा कार्य किये है वहाँ उन्होंने सभी से केवल प्रसंशा ही बटोरे है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मानिकपुरी जी ने अपने उदबोधन में समस्त। छात्र छात्राओं से कहा कि सदैव ही अपने गुरुओं का सम्मान करना एवं उनके बताए सच्चे मार्ग पर चलने की बात कही।इस कार्यक्रम में शाला के 10वी व 12वी के छात्र छात्राओं में मुख्य रूप से डाली,ज्योति,अनामिका,गुंजा, पीयूष,लीलाधर तथा शाला के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, लिपिक,स्वीपर ,शाला प्रबंध समिति के सदस्य बीरम बाई, रंजीत बंजारे आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी शाला के पी टी आई भूपेश यदु ने दी।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—-

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button