यातायात को बाधित करने वाले दुकानदारों की समान को व्यवस्थित कराये गये

डोंगरगांव – 4 फरवरी 2022 नगर पंचायत द्वारा आज यातायात को बाधित करने वाले दुकानदारों की समान को व्यवस्थित कराये गये साथ ही झौउहा-टुकना, मटकी बेचने वाले दुकानदारों को रोड़ से हटाकर यातायात सुगम कराया गया।
नगर पंचायत सीएमओ आर.बी. तिवारी ने बताया की पुराना बस स्टैण्ड हाट बाजार एरिया व चण्डी मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में दुकानदारों के द्वारा यातायात को बाधित करते हुए रोड़ में समान रखते थे जिससे आम जनता को परेशानी होती थी जिसके लिए लगातार शिकायते भी मिली थी, इसी प्रकार पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में चप्पल दुकान, व चार्ट गुमटी वाले अव्यवस्थित वाले दुकान खोल दिये थे जिसे आने जाने वाले यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगो को सब्जी बाजार आने जाने वाले को असुविधाओं का सामना करना पडता था, श्री तिवारी ने बताया की पूर्व में भी उक्त क्षेत्र के दुकानदार व व्यवसायियों को लिखित में नोटिस जारी किया गया था।
नगर पंचायत के अतिक्रमण विरोधी दस्ता व पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुराना बस स्टैण्ड हाट बाजार एरिया व चण्डी मंदिर के आस पास क्षेत्र से दुकान के बाहर लगे समान को हटाकर यातायात को सुगम कराया गया साथ ही झौउआ, टुकना, मटकी बेचने वाले को हाट बाजार के बीच में खुले क्षेत्र में दुकान लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ताकि चण्डी मंदिर के आस पास के क्षेत्र में आने जाने वाले लोगो को परेशानी ना हो। आज की इस कार्यवाही में नगर पंचायत के श्री गिरीश साहू, श्री दीपक मेश्राम, श्री कमलनाराण कोठारी, श्री महेश बैस, श्री टामन लाल पटेल, श्री केजन लाल साहू, श्री वैभव जांगडे, श्री हौसला प्रसाद, सहित पुलिस बल उपस्थित थे।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button