अहिंसा शाकाहार सम्मेलन एवं आचार्य पदारोहण समारोह 6 को

डोंगरगांव – दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज से दीक्षित आचार्यश्री 108 आर्जवसागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय शाकाहार परिषद के तत्वावधान में अहिंसा शाकाहार सम्मेलन तथा आचार्य श्री आर्जवसागर जी महाराज का 8वाँ आचार्य पदारोहण दिवस 6 फरवरी रविवार को मनाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को प्रातः साढ़े आठ बजे से आचार्यश्री की संगीतमय मंगलपूजन होगी। पश्चात आचार्यश्री के मंगल प्रवचन होंगे। दोपहर दो बजे से अहिंसा एवं शाकाहार सम्मेलन प्रारंभ होगा जिसमें पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण, गुरुवर के पाद प्रक्षालन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट पश्चात दोपहर ढ़ाई बजे से पधारे हुए अतिथियों का सम्मान होगा। तीन बजे से विद्वानों के वक्तव्य एवं सवा चार बजे से आचार्यश्री की मंगल देशना का लाभ मिलेगा। रात्रि में आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।

इसके पूर्व 5 फरवरी को गुरुभक्ति उपरांत संध्या सवा छै बजे से अहिंसा शाकाहार से सम्बंधित झलकियाँ प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।
7 फरवरी 2022 को प्रातः नौ बजे आचार्यश्री स्कूल के बच्चों को संबोधित करेंगे।

अ. भा. शाकाहार परिषद के संयोजक पवन जैन “प्रेमी”, रमेश जैन ‘राही’ राजेश जैन, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सौरभ जैन, सुनील जैन अशोक जैन आदि ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि आध्यात्म योगी संत श्रेष्ठ गुरुदेव आर्जवसागर जी महाराज अपने संघस्थ मुनियों मुनिश्री 108 भाग्यसागर जी महाराज, मुनिश्री 108 महतसागर जी महाराज, मुनिश्री 108 विशोधसागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 विभोरसागर जी महाराज के सान्निध्य में पिछले एक माह से जैन समाज में अच्छी धर्म प्रभावना हो रही है।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button