हमें गर्व है ,कि हम एक शिक्षक हैं…

युग प्रवर्तक
हमें गर्व है ,कि हम एक शिक्षक हैं…
जन-जन में शिक्षा का, अलख जगायेंगे..
लोगों की सोच में ,परिवर्तन लाएंगे..
अपने कर्तव्य पथ पर ,डटकर..
हर मुसीबतों से, लड़कर..
निरंतर ,आगे बढ़कर..
शिक्षा का दीप ,जलाएंगे..
जन-जन में शिक्षा का ,अलख जगायेंगे..
लोगों की सोच में, परिवर्तन लाएंगे..
हमें गर्व है ,कि हम एक शिक्षक हैं…
समाज में शिक्षा का, महत्व बताकर..
शिक्षक की भूमिका, जताकर.. बालक ,पालक और शिक्षक को एक बनाकर..
शिक्षा का, मशाल जलाएंगे.. जन-जन में शिक्षा का ,अलख जगायेंगे..
लोगों की सोच में ,परिवर्तन लाएंगे..
हमें गर्व है ,कि हम एक शिक्षक हैं…
समाज के, रक्षक हैं..
नव युग प्रवर्तक हैं..
ज्ञान का दीप ,जलाकर
राष्ट्र निर्माण करेंगे..
जन-जन में शिक्षा का अलख जगायेंगे..
लोगों की सोच में ,परिवर्तन लाएंगे..
हमें गर्व है ,कि हम एक शिक्षक हैं …
सेवा का पाठ, पढ़ाकर ..
एक दूसरे के साथ ,हाथ बढ़ाकर.. संस्कार को ,याद दिलाकर.. अशिक्षा और भ्रष्टाचार को मिटायेंगे ..
जन-जन में शिक्षा का ,अलख जगायेंगे ..
लोगों की सोच में ,परिवर्तन लाएंगे..
हमें गर्व है ,कि हम एक शिक्षक हैं …
सोच बड़ी ,तो जीत बड़ी ..
नहीं तो ,वही मुसीबत खड़ी.. जिसने रखी बड़ी सोच, उसने शिखर पे चढ़ी..
लोगों की सोच में, परिवर्तन लाएंगे ..
जन-जन में ,अलख जगायेंगे ..
हमें गर्व है ,कि हम एक शिक्षक हैं …
नव युग प्रवर्तक हैं …
द्वारका प्रसाद साव मुंगेली
31 / 01 / 2022
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




