भ्रष्टाचार अधिकारी कर्मचारी के सम्मान के लिए चयनकर्ता अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री सहित तमाम उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र

डोंगरगांव। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव हमेशा से चर्चित रहा है चाहे अच्छे कार्यों के लिए हो चाहे भ्रष्टाचार में महरत हासिल करने के लिए हो दोनों वजह से सूर्खियो में रहे हैं, जैसा कि कुछ माह पहले कोविड बजट का किस क़दर बंदर बांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी डां रागिनी चंद्रे और खंड कार्यक्रम प्रबंधक राकेश कुर्रे के द्वारा किया गया था जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में बना रहा इन लोगों ने दलेश्वर साहू विधायक के नाम पर फर्जी बिल लगाकर विधायक के लिए किरकिरी कराये थे तो वहीं बिना दिनांक, बिना नाम के अनेकों बिलों का भुगतान किया था जिसे स्वयं सुचना के अधिकार के तहत दिया है जिसका शिकायत उच्च स्तर पर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा जांच करने के मांग किया था जोकिअभी लंबित है जिस आरोपो से घिरे हुए अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व पर सम्मान करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा आमंत्रित किया गया था जिस पर फिर से छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लाक डोंगरगांव के अध्यक्ष भोज साहू के द्वारा मोर्चा खोलते हुए विरोध किया है व चयन करने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव के खिलाफ मे जांच करने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री,स्वास्थ्य सचिव, आयुक्त संभाग,संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच करने की मांग किया है संघ का कहना है कि जिनके खिलाफ जांच प्रक्रिया लंबित है और जिसके बाद भी उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए व्यक्तियो को संरक्षण दिया जा रहा है और उनका सम्मान करके मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—-
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



