जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)से खेरागढ़ उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए नवीन अग्रवाल

खैरागढ़ को जिला नहीं बनाने का खामियाजा उपचुनाव में भुगतेगी दोनो राष्ट्रीय दल – नवीन अग्रवाल

21 वर्षों में खैरागढ़ को जिला नहीं बनाना खैरागढ़ वासियों के साथ भेदभाव और अन्याय
उपचुनाव में पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता के बीच में जाएगी JCCJ
राजनंदगाँव/डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती डॉ.रेणु जोगी जी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित जोगी जी विधायक दल के नेता श्री धरमजीत सिंह जी के आदेशानुसार एवं श्री जयप्रकाश लोधी(लोकसभा प्रभारी)जी की सहमति एवं श्री विष्णु लोधी(ज़िलाध्यक्ष राजनांदगाँव-ग्रामीण)जी की उपस्तिथि पर खेरागढ़ उपचुनाव हेतु निम्नानुसार सदस्यों की संचालन समिति का गठन किया गया है जसमे श्री नवीन अग्रवाल जी को अतिरिक्त प्रभार देते हुए खेरागढ़ संचालन प्रभारी नियुक्त किया गया हैं श्री नवीन अग्रवाल ने कहा की संचालन समिति की बैठक व खेरागढ़ उपचुनाव का शंखनाद बहुत जल्द जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमित जोगी जी की उपस्तिथि में होगी श्री अग्रवाल ने आगे कहा की खैरागढ़ विधानसभा से जनता काँग्रेस विधायक स्व श्री देवव्रत सिंह के निधन के बाद भी खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा अन्य राज्यों के चुनावों के साथ नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा खैरागढ़ के साथ भेदभाव और अन्याय हुआ है। राज्य गठन के 21 वर्ष के के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी 36 गढ़ में 36 जिला बनाने चाहते थे, नवीन जिला बनाने में परिसीमन आयोग ने रोक लगा दिया था। उन्होंने कहा वर्ष 2010 में परिसीमन आयोग के रोक हटने के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया और उनके अधिकारों से वंचित किया गया खैरागढ़ को इसलिए जिला नहीं बनाया गया क्योंकि खैरागढ़ के विधायक जनता काँग्रेस से स्व देवव्रत सिंह थे। उन्होंने कहा खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए लगातार खैरागढ़ की जनता मांग कर रही है और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लगातार उनके मांगों को समर्थन करती है और आगामी उपचुनाव में खैरागढ़ पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता कांग्रेस लोगों के बीच में जाएगी। खैरागढ़ को जिला नहीं बनाने का खमियाजा दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल आगामी उप चुनाव में भुगतेगी।
नवीन अग्रवाल
प्रदेश कोर कमेटी सदस्य व प्रदेश महासचिव
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——-
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




