धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे—– महेंद्र यादव

डोंगरगांव प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री एवं वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार सोसाइटी में धान खरीदी केंद्र पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा, बीते दिनों हुए लगातार बारिश के चलते जमीन गिली होने की वजह से खुर्सीपार धान खरीदी केंद्र में खरीदी प्रभावित रही,मौका मुआयना कर यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात कर मुरूम एवं डस्ट डालने हेतु किया निर्देशित,ताकि धान खरीदी आगे सुचारू रूप से चल सके यादव ने किसान भाइयों को भरोसा दिलाया और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने हमेशा किसानों की चिंता की है, और जो वादा किसान भाइयों से किए हैं वह पूरा कर रहे हैं, इसी के चलते मुख्यमंत्री जी ने धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी हैं, अब धान खरीदी 7 फरवरी तक की जाएगी, धान खरीदी की अवधि बढ़ाने पर यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया अब किसान भाई बिल्कुल भी चिंता ना करें जिनका भी धान खरीदी विलंब हुआ है उन सभी किसानों का धान समय सीमा पर खरीद लिया जाएगा,साथ ही ग्राम खुड़मुड़ी के पास धान खरीदी केंद्र में परिवहन में लगी गाड़ियों को विद्युत तार नीचे होने की वजह से आवागमन मे दिक्कत आ रही थी, जिसे भी यादव ने विद्युत विभाग के जेई से बात कर तत्काल दुरुस्त करवाया इस कार्य के लिए धान खरीदी केन्द्र मे पहुंचे क्षेत्र के किसानों ने जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया, इस मौके पर जनपद सदस्य उषा सिन्हा, सरपंच पारस वर्मा, होमदत्त वर्मा,जयचंद ठाकुर,महेंद्र नागपुरे सहित क्षेत्र के किसान एवं समिति प्रबंधक उपस्थित थे

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——-

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button