खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का घटता जनाधार,पंचायत उपचुनाव में बीजेपी की हुई जीत। क्षेत्र की कांग्रेस विधायक आपसी मनमुटाव में ही मशगूल

राजनांदगांव/छुरिया//त्रिस्तरीय पंचायती राज के तहत छुरिया विधानसभा के छुरिया जनपद क्षेत्र क्रमांक 24 व चौकी जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 में उपचुनाव संपन्न हुआ । सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक सम्पन्न उपचुनाव के दोनों सीटो में बीजेपी अधिकृत प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। छुरिया के क्षेत्र क्रमांक 24 गोडलवाही, परेवाडीह, बरबसपुर क्षेत्र से कांति बाई व भूपेंद्र नायक मैदान में प्रत्याशी थे जहाँ बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र नायक 1000 से भी अधिक वोटो से जीत हासिल की है। वही चौकी के क्षेत्र क्रमांक 15 भड़सेना,सोनसाय टोला, सेमहरबाँधा, बाँधा क्षेत्र से साजिद रहमानी,कमलेश सिन्हा व तीजन मानिकपुरी चुनाव मैदान में थे जहां तीजन मानिकपुरी 500 से अधिक वोटों से जीत हासिल की। ग्रामीण चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन फीका नजर आ रहा है उससे इस बात को बल मिलता है कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंदर कांग्रेस पार्टी का संगठन निश्चित रूप से कमजोर है और इस कमजोर कड़ी को मजबूत करने की जिम्मेदारी निर्वाचित जनप्रतिनिधि की होनी चाहिए पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भारी बहुमत की सरकार हो क्षेत्र में कांग्रेस की विधायक हो बावजूद इसके चुनाव में भाजपा से पटकनी खा जाना इस बात का संकेत देता है कांग्रेस पार्टी में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में सब कुछ ठीक नहीं है। कांग्रेस संगठन को इस चुनाव का मंथन करना चाहिए और निश्चित रूप से संगठन को कड़ा रुख करने की आवश्यकता महसूस हो रही है तो कड़े फैसले लेने की जद्दोजहद कॉन्ग्रेस संगठन को करना ही पड़ेगा अन्यथा क्षेत्र में नाव कब डूबेगी यह खेवईया को डूबने के बाद ही पता चल पाएगा। कहां जाता है कि घर की छप्पर को बरसात के पहले संवार ही लेना चाहिए।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–




