फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को पूरा कराने को लेकर जिलाधीश, जिला शिक्षाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जि.पं. अध्यक्ष-राजनांदगांव से बातचीत कर सौंपा ज्ञापन

डोंगरगांव राजनांदगांव //- दिनांक 14/01/2022, दिन-शुक्रवार को फेडरेशन राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला सचिव- रामलाल साहू जी सहित ब्लाक अध्यक्षों की विशेष उपस्थिति में राजनांदगांव जिला टीम द्वारा जिलाधीश महोदय, जिला शिक्षाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला पंचायत अध्यक्ष जी से पदोन्नति को लेकर वरिष्ठता सूची के निर्धारण में हो रही तमाम त्रुटियों के संबंध में सविस्तार चर्चा किया गया। चर्चा के मुख्य बिन्दु निम्न रहे…

👉 1. अभी तक पूर्व में जो सूची प्राप्त हुई है, उसे ध्यान न देते हुए संभाग से जो सूची प्राप्त हुई है, उसे बारीकी से अध्ययन कर अपने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है।
👉 2. दावा आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में ही पूरा भर कर प्रस्तुत करेंगे। साथ ही अपने पास एक प्रति पावती अवश्य सुरक्षित रखेंगे।

👉 3. किसी व्यक्ति का स्थानांतरण अन्य जिले में हो गया हो/नाम छुटा हो/मृत व्यक्ति का नाम अंकित हो/डबल अंकित हो, तो उसकी भी जानकारी/दावा आपत्ति प्रस्तुत करेंगे।
👉 4. जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार सेवा पुस्तिका में दर्ज योग्यता ही अंतिम मान्य होगी।
👉 5. सीधी भर्ती में वरिष्ठता का निर्धारण नियुक्ति तिथि के आधार पर होगी, यदि नियुक्ति तिथि समान हो तो कार्यभार ग्रहण तिथि मान्य होगी और यदि कार्यभार ग्रहण किती भी समान है तो जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठता का निर्धारण होगा।

👉 6. छुईखदान विकासखंड में हड़ताल में शामिल कुछ सहायक शिक्षक एल बी का हड़ताल अवधि का वेतन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं लेखापाल के द्वारा जबरिया बनाया गया है,इस प्रकरण में दोषी अधिकारी- कर्मचारी पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही किया जावे।
👉 7. विजेंद्र कुमार वर्मा सहायक शिक्षक विज्ञान सहायक एल बी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगांव जिनको वर्ष 2017 में लेखापाल नेमीचंद देवांगन द्वारा पैसे किया डिमांड किया गया था, जिसे प्रार्थी द्वारा पूरा नहीं करने पर पदोन्नति से वंचित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, उक्त प्रकरण की निष्पक्षता पूर्वक जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाए।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव के प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शंकर साहू जिला अध्यक्ष, रामलाल साहू ब्लॉक सचिव, रमेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव, रोशन साहू ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव, भक्ता राम मंडावी जिला संयोजक, राजकुमार ठाकुर जिला महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश देवांगन, पूरन कोठारी, आत्मा राम पटेल, अनिता पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू (जिला अध्यक्ष) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव ने दी है।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




