जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण होने जाने के बाद आज पर्यंत तक नहीं मिला राशि-सरपंच संघ छुरिया

डोंगरगांव जनपद पंचायत छुरिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत रनिंग वाटर का कार्य 2019-20 में शुरुआत किया गया था तथा मार्च-अप्रैल 2021 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के एजेंसी सरपंच के द्वारा पूर्ण हो चुका है। जनपद पंचायत छुरिया के 118 ग्राम पंचायतों में शासकीय भवनों तक पाइपलाइन फिटिंग, टंकी फिटिंग,एवं अन्य सभी कार्य कंप्लीट किए जा चुके हैं तथा राशि हेतु जनपद पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डोंगरगढ़ में अवगत कराया गया। उनके द्वारा 50% की राशि ग्राम पंचायतों को दिए जाने को कहा गया। उसके पश्चात ही जल जीवन मिशन का अन्य बचा हुआ राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा दिया जाएगा। तत्पश्चात सभी सरपंचों ने 15 वे वित्त की राशि को आहरण कर संबंधित फर्म को प्रदान किया गया तथा ब चे हुए राशि के लिए डिमांड हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में सितंबर व अक्टूबर माह में प्रदान किया गया। किंतु आज पर्यंत तक जनपद पंचायत छुरिया के द्वारा 118 ग्राम पंचायतों में राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिससे समस्त सरपंच को परेशानियों का सामना करना पड़ है। वह मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य एवं अन्य प्रकार के कार्य होते हैं। जिसे करने के लिए हमेशा मैटेरियल सप्लायर्स एवं हार्डवेयर से संपर्क साधना पड़ता है। आज की स्थिति में इन अधिकारी कर्मचारियों के कारण हमें परेशानिय उठाना पड़ रही है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों का विकास होना इन्हीं अधिकारी कर्मचारियों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक बार पुनः सरपंच संघ छुरिया की ओर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराते हैं की तत्काल उक्त राशि को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रदान किया जाए जिससे पाइपलाइन संबंधित फर्म को उक्त राशि को प्रदान किया जाए। नहीं तो वह दिन दूर नहीं कि सरपंच संघ छुरिया का गुस्सा इन सभी अधिकारी कर्मचारियों पर पड़े।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




