नियम के ख़िलाफ़ जाकर विकास कंस्ट्रक्शन को फ़ायदा पहुँचाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चौहान साहब ने दिया काम – नवीन अग्रवाल

जाँच 15 दिनो में नहीं होने पर आंदोलन करेगी जोगी कांग्रेस जिसकी ज़िम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी

राजनंदगाँव/खेरगढ – आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे) के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य व प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में युवा लोक सभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी संत निषाद विजय सिंग रामचंद साहू द्वारा लोक निर्माण विभाग के चौहान साहब को एक शिकायत पत्र दिया गया शिकायत पत्र देते हुए नवीन अग्रवाल ने बताया की आपके विभाग के सबडिवीजन डोंगरगढ़ में विकास कंस्ट्रक्शन राजनांदगांव को 60 लाख रुपये का BT पेंच रिपेयरिंग कार्य (संलग्न दस्तावेज) नियम विरुद्ध दिया गया है

क्रमशः तीनो सड़कें :-
मेढा़ से कोलिहापुरी
डोंगरगढ़ से ढारा
राजकट्टा से गाजमर्रा
मार्ग पर विकास कंस्ट्रक्शन राजनांदगांव द्वारा जो BT पेंच रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है वह गलत है नियम विरुद्ध है।विकास कंस्ट्रक्शन का डामर प्लांट ( दस्तावेज संलग्न) विकासखंड मोहला की ग्राम पंचायत माडिंग पिडिंग-भुर्सो में स्थित जो कि कार्यस्थल से 70 किलोमीटर से अधिक है। इस दूरी की वजह से कार्य अपने आप ही गुणवक्ताहीन हो जाता है, जिसे कोई प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।इसलिए नियम विरुद्ध इसे कार्य कैसे दिया गया इसकी जांच हो व जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर कार्यवाही की जाए।
उक्त जांच 15 दिनों में नही होने पर हमें आंदोलन करने बाध्य होना होगा जिसकी जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग की होगी।

देवेन्द्र की रिपोर्ट——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button