जिला पंचायत अध्यक्ष गीताघासी साहू के माध्यम से जिलाधीश को वार्ड नं 09 डोंगरगांव की महिलाओं द्वारा सौपा गया ज्ञापन


राजनंदगांव : डोंगरगांव
जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ज्ञापन के माध्यम से बताया की वर्तमान वार्ड नंबर 9 डोंगरगांव की वर्षो से निवासरत् झुग्गी झोपड़ी मकान वाले महिलाओं व वार्डवासियों ने पट्टा प्रदान करने के संबंध में मुलाकात की गई उपरोक्त विषय को कलेक्टर महोदय जी द्वारा गंभीरता से सुना गया मामला डोंगरगांव नगर के पूर्व वार्ड 8 वर्तमान वार्ड 9 डोंगरगांव सेवता टोला कृषि उपज मंडी के आसपास लगभग 100 वर्षों से झुग्गी झोपड़ी एवं मकान बनाकर निवासरत है वार्ड वासियों ने बताया कि हमारे द्वारा शासन को संपत्ति कर एवं अन्य टैक्स भी पटाया जाता हैं जिसके एवज हमें सुविधाएं भी प्रदान की गई है लेकिन आज पर्यंत तक हमें शासन द्वारा पट्टा प्रदान नहीं किया गया है हम लोग गरीब परिवार से हैं हमारे मकान एवं झोपड़ी जर्जर हो चुके है पट्टा ना मिलने के कारण शासन द्वारा आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा हैं हम लोग ने कई बार अपने अपने स्तर पर आवेदन देकर पट्टे की मांग की थी लेकिन आज पर्यंत तक हमें पट्टा प्रदाय नहीं किया गया है जबकि और वार्ड मोहल्ले वासियों को पट्टा विवरण किया जा चुका है हम गरीब परिवार वाले को मौसम के मार सहनी पढ़ती है बरसात के दिनों में हमारे घरों में पानी भर जाता है जिससे कई घंटा उस स्थिति को झेलना पड़ता है हम लोगो के द्वारा कई बार मकान बनाने हेतु आवेदन किया जा चुका है लेकिन अधिकारी लोग पट्टा न होने के कारण हमारे भरे हुए फार्म को निरस्त कर दिया जाता है । इन सभी समस्याओं को वार्ड की महिलाओं ने कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा जी के समक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीताघासी साहू जी के माध्यम से रखा गया यह विषय को कलेक्टर महोदय ने उचित कार्यवाही के लिए डोंगरगांव SDM श्री पिस्दा जी को आदेशित कर दिया गया है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड नं 9 के वार्ड वासियों मंगल सिंह फूलबसन बाई दीप्ति ठाकुर प्रेम बाई बड़ी संख्या महिलाएं उपस्थित थे

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button