गरीबों को न्याय कब?

बसना अटल आवास में रह रहे परिवारों को भाजपा महामंत्री मंडल बसना जन्म जय साव ,सरपंच बनसुला द्वारा बेघर किया गया तथा जेसीबी से अटल आवास को तोड़ दिया यह खबर निराधार नहीं सत्य है अटल आवास में गरीब परिवार निवासरत थे उनको ग्राम पंचायत बनसुला के सरपंच एवं पंचो द्वारा जबरन खाली करवाया गया और पूरे अटल आवास को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया
तथा वहां के सारे सामान स्वयं के उपयोग में ले लिया गया और बाकी बचे सामान
बेच दिया इसकी शिकायत कलेक्टर महोदय से की गई थी लेकिन हाउसिंग बोर्ड वाले इन चीजों को उलझाने में लगे हैं अपने बचाव
के लिए एक तरफ तो हाउसिंग बोर्ड वाले कहते हैं कि हमने वहां सूचना दी थी कि आप लोग खाली कर दीजिए दूसरी तरफ कहते हैं कि हमको जानकारी नहीं था सरपंच द्वारा स्वयं समाचार पत्रों में कहा गया है कि गरीबों को हटाने का निर्णय लिया गया था सरपंच द्वारा
वहां शराब जुआ सट्टा गरीब परिवार रह कर खेल रहे थे जिससे गांव का शांति भंग हो रहा था ऐसा झूठा बयान रह रहे गरीबों को हटाए जाने से पहले स्वयं समाचार पत्रों में छपवा आए थे तथा आज अपने बचाव के लिए उन्हीं के द्वारा झूठा प्रचार किया जा रहा है कि वहां कोई नहीं रहता था जो कि सरासर झूठ है यह सरपंच के ऊपर में पंचायत कार्य में अनियमितता 22 बिंदुओं की शिकायत उच्च अधिकारियों के पास की गई है तथा मनरेगा में भी बिना कार्य किए शासन से राशि पूरे परिवार के नाम से आहरण की गई है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की है जिसके तहत धारा 40 के अंतर्गत जनपद सीईओ सनत महादेवा के आदेश पर ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं सरपंच की दबंगई के किस्से मशहूर हैं और
झूठा शिकायत करवाने शिकायत कर्ताओं को फसाने में इनका हमेशा साथ रहता है इनके पिता जी के द्वारा बार-बार चिल्ला चिल्ला कर कहा जाता है कि शिकायत कर्ताओं को देख लेंगे
सच्चाई यह है वहां मनुष्य रह रहे थे इनको सरपंच और उनके गुंडों द्वारा रातों-रात खाली करवाया गया था सरपंच के विरुद्ध शासन द्वारा कार्यवाही करने पर इस बात की सच्चाई सामने आ जाएगी सरपंच के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है बल्कि इस बिंदु पर ज्यादा ध्यान दिया जा
रहा है कि उनको
न रजिस्ट्री कराई गई थी और न ही किसी भी हितग्राही को भवन का आधिपत्य दिया गया था। मीडिया में प्रचलित खबर गरीबों को बेघर किया गया पूर्णतः सत्य है अटल आवास में रह रहे ग्रामीणों द्वारा बसना थाना में लिखित में आवेदन देकर सरपंच के खिलाफ शिकायत की तथा सरपंच द्वारा बयान बदलवाने की धमकी भी दी जा रही है ऐसा भी लिख कर दिया गया
विभागीय अधिकारी ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत निर्मित भवनों में कुछ लोग अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर निवासरत थे। वहां रह रहे गरीब लोगों के द्वारा भाजपा महामंत्री मंडल बसना जन्म जय के नाम से थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है गृह निर्माण
मंडल द्वारा 22 दिसम्बर 2021 को पुलिस थाना बसना में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अटल आवास कॉलोनी में निर्मित जर्जर एवं अपूर्ण भवनों को डिस्मेंटल कर लोहा, ईंट आदि अनुपयोगी मटेरियल की चोरी की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु लिखित आवेदन दिया गया।

चिराग की चिंगारी
बजरंगलाल सैन

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button