आज नगर निवेश राजनांदगांव द्वारा डोंगरगांव में दावा आपत्ति की सुनवाई की गई थी । जिसमें अपनी जमीन संबंधी समस्याओं हेतु दावा आपत्ति दर्ज कराई गई

आज नगर निवेश राजनांदगांव द्वारा डोंगरगांव में दावा आपत्ति की सुनवाई की गई थी । जिसमें अपनी जमीन संबंधी समस्याओं हेतु दावा आपत्ति दर्ज कराई गई । वार्ड नं 01 पार्षद गिरिजाशंकर उयके के नेतृत्व में डोंगरगांव के शहरी क्षेत्र के समस्त कृषि भूमि से हटा कर आवासीय , व्यावसायिक उपयोग के लिए आगामी मास्टर प्लान में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । जिसमे प्रमुख रूप से वार्ड नं 01 मोगरा कॉलोनी मार्ग से साल्हेघाट मार्ग क्षेत्र ,व होण्डा शो रूम के पीछे व बगदई पुल तक साथ ही वार्ड नं 15 योगेश दोसा के सामने क्षेत्र को कृषि भूमि से हटा कर आवासीय करने की मांग की गई । उक्त क्षेत्र में लगभग 150 मकान निर्माण का निर्माण हो चुका है । जिसको ध्यान में रख कर इस क्षेत्र को आवासीय किया जाए ऐसी मांग नगर निवेश के उप संचालक श्री सूर्यभान सिंह ठाकुर जी से की गई । इस अवसर पर नगर एवं ग्राम निवेश समिति के सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष हीराभाई निषाद जी, सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी , श्री रामकुमार गुप्ता जी, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक शर्मा जी , जनपद उपाध्यक्ष सुयश नाहटा जी , पार्षद गिरिजाशंकर उयके ,कोहका सरपंच कमल वैष्णव, माथलडबरी सरपंच मयंक यदु जी सहित प्रभावित क्षेत्रवासी वार्डवासी व नगरवासी उपस्थित रहे ।

देवेन्द्र की रिपोर्ट ……

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button