रायगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा (स्टेशन रोड) रायगढ़ के प्रांगण मे ध्वजवंदन किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालजी भाई देसाई जी,अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव एवम छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के प्रभारी आदरणीय श्री प्रताप नारायण मिश्र जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अरूण ताम्रकार जी, अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष पाण्डेय जी के आदेशानुसार हर माह के अंतिम रविवार को ध्वजवंदन करने हेतु सुनिश्चित किया गया है।
उपरोक्त आदेश का पालन करते हुए आज दिनांक 26/12/2021 को रायगढ़ जिला कांग्रेस सेवादल (शहर) के जिला अध्यक्ष श्री शकील अहमद (मुन्ना), महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) की जिला अध्यक्षा श्रीमती अनिता ओगरे जी के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कमेटी,(स्टेशन रोड) रायगढ़ के प्रांगण मे ध्वजवंदन किया गया।
उक्त ध्वजवंदन कार्यक्रम में सेवादल के श्यामलाल सारथी, वकील अहमद सिद्दीकी, संतोष कुमार चक्रधारी, सतीश मानिकपुरी, शेख हुसैन, रोहितदास महंत, सुदेश कुमार लाला, महिला कांग्रेस सेवादल के शीला साहू, प्रियंका हलदार, वारसुन बेग, रानी बेगम, आदि सेवादल के सिपाही साथियों की उपस्तिथि सराहनीय रही।

कांग्रेस सेवादल (शहर) जिला रायगढ़ के मीडिया प्रभारी/संचार समन्वेयक सुदेश कुमार लाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button