निगम के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का विजय विधायक महापौर व सभापति के शासकीय मशिनरियों का दुरपयोग एवं धनबल के कारण संभव हो पाया:- सुभाष पाण्डेय


नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 09 एवं वार्ड क्र0 25 के उप चुनाव के नतीजे पे कांगेस की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पालिक रायगढ़ के पूर्व सभापति एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने उक्त जीत को शासकीय तंत्र का दुरूपयोग एवं धनबल का प्रयोग कर के जीत हासिल किया जाना बताया। विधायक, महापौर एवं सभापति ने दोनो वार्डो के उपचुनाव में निगम तंत्र एवं धनबल का खुल कर उपयोग किया। यदि कांग्रेस के जनहित के कार्य पर जनता निर्णय लेती तो कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों में मंतो का अंतर बहुत ज्यादा रहता दोनो वार्ड के मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशियों को काफी मत दिया। लेकिन सत्ता रूट पार्टी के दबाव में चुनाव के नतीजे पर प्रभावित हुए। दोनेा ही वार्डो में विकास कार्यो की स्थिति शुन्य रही। चुनाव के वक्त निगम के ठेकेदारों के माध्यम से नाली निर्माण, सड़क निर्माण एवं विद्युत पोल तथा सामुदायिक भवन निर्माण के बगैर स्वीकृति के कार्य प्रारंभ किये जाने का प्रयास किया गया एवं निर्माण साम्रर्गी वार्डो में आचार सहिता का उल्लंघन कर गिराया गया। भारतीय जनता पार्टी के शिकायत किये जाने पर भी प्रशासन मौन रही। उक्त दोनों वार्डो में मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मत डालने के लिए अनेक प्रकार के प्रलोभन एवं प्रशासनिक दबाव भी दिये गये। उक्त हथकंडो का प्रयोग कर कांग्रेस पार्टी ने सुनिश्चित भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के जीत को चुराया है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button