पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा 92 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई

***रायगढ़ जिले से 20 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक ****

छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार श्री रतन लाल डागी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत पदस्थ 92 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नती आदेश आज दिनाँक 22/12/2021 को जारी किया गया।

बिलासपुर रेंज में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बिलासपुर के 28 रायगढ़ के 20 कोरबा के 18 जांजगीर चापा से 15 मुंगेली से 05 तथा गैरेला पेनड्रा मरवाही से 06 प्रधान आरक्षक को वरीयता क्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नती प्रदान किया गया पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक का रेज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी कर जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षक की पूर्ति की जाएगी जिससे जहा जिलों में विवेचना अधिकारी की कमी की पूर्ति होगी वहीं लंबित प्रकरण की विवेचना ,अपराधों की रोकथाम कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यो में सकारात्मक बदलाव परीक्षित होगा । सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई……

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button