वार्ड नम्बर 09 में भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिदार की जीत सुनिश्चित :- गुरूपाल सिंह भल्ला


रायगढ़:- आज रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नम्बर 09 के उपचुनाव में आज कुल 3054 वोट में से कुल 2065 लगभग 63% वोट गिरे ,आज जिला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला ने मीडिया को बताया कि जिस प्रकार से वोटिंग हुई उस हिसाब से यही लग रहा था कि वार्ड के निवासी इस वार्ड में अपने पिछले पार्षद के कार्यकाल से संतुष्ठ नही थे इसीलिए इस बार वो परिवर्तन के मूड में दिखे,जहां कांग्रेस ने पिछले कई दिनों से विधायक प्रकाश नायक ,नगर निगम महापौर जानकी काटजू और उनकी शहर सरकार के सभी पार्षदों ने जोर लगा रखा था वही भाजपा ने अपने कार्यकर्त्ताओ के दम पर पूरजोर मेहनत की जिसका परिणाम आज पेटी में बन्द हुए और वार्ड वासियों के बातों से यही अनुमान है कि भाजपा आने वाले 23 तारीख को यहां अपने प्रत्याशी श्रवण सिदार की जीत का जश्न मनायेगी !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button