किसान नेता राकेश टिकेट पहुंचे रायपुर के आम आदमी पार्टी कार्यालय, हुआ भव्य स्वागत


रायपुर,19 दिसम्बर 2021। किसान नेता राकेश टिकेट का आज रायपुर आगमन हुआ जहां वे आम आदमी पार्टी के जी ई रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। राकेश टिकेट का आप के शहर जिला अध्य्क्ष पलविंदर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन,सागर क्षीरसागर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
तीन कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए लंबा आंदोलन चलाने वाले बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार अपने वादे से मुकरी तो किसान फिर बॉर्डर पर फिर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून वापस कराने के लिए हुए आंदोलन में सहयोग करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए स्थान और तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी




