ग्राम बंसुला के रोजगार सहायक पदमा साहू ने बनाया सबसे ऊंची बोली लगाकर अपने पति को केवटापाली ग्राम का निर्विरोध सरपंच बनाया।

बसना ग्राम बंसुला के सरपंच एवं रोजगार सहायक के ऊपर भ्रष्टाचार के खिलाफ धारा 40 की कार्यवाही हो रही है। रोजगार सहायक पदमा साव ने अपने पति को ग्राम केवटापाली में सबसे ऊंची बोली लगाकर निर्विरोध सरपंच बनवाया है ।उनके ऊपर धारा 40 के तहत 14 तारीख तक ग्रामीणों के बयान लिखित में लिए गए हैं।15 तारीख को सोशल ऑडिट टीम की आड़ लेकर बिना ग्राम कोटवार से मुनादी कराएं बिना किसी ग्रामीण की जानकारी में बिना दीवार लेखन की पदमा साव अपने पति केवटापाली सरपंच के साथ ग्रामीणों के घर घर में जाकर हस्ताक्षर एवं अंगूठा जॉब कार्ड में झूठ बोलकर एवं धमकी देकर कि अगर हस्ताक्षर नहीं करोगे तो आपका कार्ड निरस्त हो जाएगा तथा भविष्य में आप शासन की तरफ से किसी भी प्रकार की मदद से आप वंचित हो जाओगे ।
इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया तथा इसकी जानकारी तुलसी साहू को फोन पर दी तुलसी साहू द्वारा जब यह पूछा गया कि आप धमकी देकर हस्ताक्षर क्यों करवा रहे हो तो केवटापाली सरपंच एवं रोजगार सहायक उनके ऊपर भड़क गए मनोज अग्रवाल ने इस बात की जानकारी सीईओ जनपद बसना को दी बसना सीओ के कहने पर मनोज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि सोशल ऑडिट आप लोग के फायदे के लिए है किंतु रोजगार सहायक जो आपसे झूठ बोलकर हस्ताक्षर करवाए हैं इस बात को आप ग्राम सभा में बताइए उसके पश्चात सीओ साहब ने कहा कि मैं अधिकारी भेज रहा हूं जो भी दस्तावेज वहां है उसे आप अधिकारी को दे देना ।अधिकारी आनंद वर्मा द्वारा हम निपट लेंगे बोल के ग्रामीणों को धमका कर चले गए । तभी पता चला की भ्रष्टाचार के आरोपी जिस पर कार्यवाही चल रही है धारा 40 के तहत उस सरपंच के बहकावे में आकर रोजगार सहायक और केवटापाली के सरपंच और सोशल मीडिया की टीम थाना में जाकर झूठा आरोप ग्रामीणों के ऊपर में लगाकर शिकायत कर रहे थे जब कि बनशुला गांव के ग्रामीण स्वयं तुलसी साहू एवं मनोज अग्रवाल के साथ दस्तावेज को आवेदन लिखकर थाना प्रभारी को सौंप दिया झूठ मुठ का आरोप लगाकर समाजसेवी तुलसी साव मनोज अग्रवाल एवं ग्रामीणों को बदनाम किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है की भ्रष्टाचार की कार्यवाही ग्राम पंचायत में सरपंच एवं रोजगार सहायक के खिलाफ 14 तारीख तक ग्रामीणों के बयान लिए गए बदला लेने की नीयत से सरपंच एवं रोजगार सहायक द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है । शिकायतकर्ताओं ने जब से शिकायत की है तब से धमकाया भी जा रहा है और झूठा आरोप लगाया जारहा हैं सरपंच के ससुर ने रोड पर खड़े होकर चिल्ला चिल्ला कर कहा की शिकायत कर्ताओं से चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा इस बात की शिकायत एसडीएम महोदय सराईपाली एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पास बंसुला
ग्राम वासियों ने की है।
चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन



