गायत्री मंदिर के 41 वें वार्षिकोत्सव पर पांच कुण्डीय यज्ञ आज

डोंगरगांव। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ का 41 वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ 19 दिसंबर को मनाय जायेगा। इस अवसर पर मंदिर में सुबह 9 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है।
ज्ञात हो कि सन् 1981 में गायत्री मिशन के प्रणेता पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ डोंगरगांव में माँ गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा अपने करकमलों द्वारा की गई थी, जिसके बाद मिशन का कार्य अनवरत चल रहा है। परमपूज्य गुरूदेव द्वारा जिस तिथि को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, उसी तिथि को प्रतिवर्ष परिजनों द्वारा वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष गायत्री शक्तिपीठ का 41 वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को 12 घंटे का अखण्ड जप का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन रविवार को सुबह 9 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तथा पूर्णाहूति का आयोजन किया गया है। शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बालकृष्ण सिन्हा ने समस्त परिजनों से महायज्ञ में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव—
————————-




