दो आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत,7 घायल,रायपुर में धरना प्रदर्शन से लौट रही थीं


रायपुर। रायपुर-जगदलपुर मुख्यमार्ग एनएच-30 में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए हैं। हादसे में 7 महिलाएं घायल हूं हैं इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रायपुर से हुए प्रदर्शन के बाद स्कॉर्पियो से बीजापुर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सभी घायलों का कोंडागांव जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह कोंडागांव जिले में कोहरा ज्यादा होने की वजह से और वाहन चालक को झपकी आने की वजह से बनियागांव में यह हादसा हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद काफी देर घायल वाहन में ही फंसे रहे। वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें 2 महिलाएं यशोदा और पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई।
बस्तर से पवन कुमार नाग की रिपोर्ट——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




