खैरागढ़ में बदलाव की बयार – JCCJ

खैरागढ़ में दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस-भाजपा होंगे परास्त – JCCJ
विष्णु लोधी का खैरागढ़ में धुँआधार प्रचार।
क्षेत्रीय दल ही कर सकती है क्षेत्रीय हितों की रक्षा – विष्णु लोधी
राजनांदगांव/ खैरागढ़. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा खैरागढ़ के 6 वार्डों के चुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस – भाजपा का परास्त होना तय है। खैरागढ़ की जनता ने भाजपा और काँग्रेस के कार्यकाल को देख लिया है , खैरागढ़ की समस्या जस की तस बनी हुई है, देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का दौर चल रहा है जो स्थानीय मुद्दों को पुरजोर तरीक़े से उठाती और और क्षेत्रीय हितों की रक्षा करती है। खैरागढ़ की जनता इस तथ्य को भलीभांति जान चुकी है, इसलिए खैरागढ़ में बदलाव की बयार स्पष्ठ रूप से देखने को मिल रहा है, जोगी काँग्रेस अपने दम पर खैरागढ़ के 6 वार्डों में चुनाव लड़ रही है और दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में जनता काँग्रेस अपनी जीत तय मान कर चल रही है ।

खैरागढ़ नगर पालिका परिषद चुनाव में जोगी काँग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में विष्णु लोधी ने धुँआधार प्रचार किया। उनके साथ प्रचार में प्रमुख रूप नवीन अग्रवाल, शमशुल आलम,अमर गोस्वामी, भगवती वर्मा, चंद्र भूषण यादव, ईश्वरी वर्मा,विसराम वर्मा, संजय माहुले, सत्यम, उम्मीदवार मंशाराम वर्मा, उम्मीदवार मिलाप वर्मा, मुकेश गोस्वामी,नरेश काकंरे, धनेश्वर लोधी, कली बंजारे, राकेश बल्हारे उपस्थित रहे।

विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



