बिहान में उत्कृष्ट कार्य के लिये कलेक्टर श्री सिंह ने सुश्री यमुना सिदार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायगढ़, 20 जुलाई2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)के अंतर्गत जनपद पंचायत घरघोड़ा की सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुश्री यमुना सिदार को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सुश्री सिदार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में बैंक क्रेडिट लिंकेज के लिए प्राप्त 97 लाख के लक्ष्य के विरूद्ध 156.19 प्रतिशत अधिक 151.50 लाख की उपलब्धि प्राप्त की गई। जो कि व्यक्ति प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध जिले में सर्वाधिक उपलब्धि है।




