तीन वर्ष पूर्व किए कांग्रेस के वादों को याद दिलाने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन।

कांग्रेस सरकार के मुख्य मंत्री माननीय भूपेश बघेल
के द्वार 3 वर्ष होने के पश्चात भी
जनता से किए गए वादे पूरा नहीं कर पाए इसी विषय को लेकर
कल भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री
के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 की जिला पंचायत सदस्य माननीय श्रीमती सरिता पानी ग्राही जितेंद्र पानी ग्राही के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में भूपेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 40%प्रतिशत राशि हितग्राहियों को नहीं मिल रहा है लोगों के मकान अधूरे पड़े हैं जनता का मकान का सपना अधूरा रह गया इस हेतु जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता जितेंद्र पानी ग्राही के नेतृत्व में पर सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुषो ने इस महा धरना में अपनी उपस्थिति दी और भूपेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधायक डॉ सुभाउराम कश्यप वेद प्रकाश पांडे जितेंद्र पानी ग्राही रोहित त्रिवेदी पितांबर बिसाई पुरषोत्तम जोशी परीश बेसरा पवन नाग गुनेश्वर बघेल मधुभाई श्रीमती सोनबारी भद्रे और सैकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे डाँ सुभाऊकश्यप का कहना है पूर्व मुख्यमंत्री डाँ रमनसिंह ने भी धान खरीदी कभी किसानों को बारदाना की और पैसे की कमी महसूस होने नहीं दिया यह कांग्रेस सरकार सिर्फ लोगों को परेशान कर रही है परेशान करनेवाली सरकार है हम क्षेत्र में घुमते हैं तो जनता कहती है हमसे गलती हुई साहब अबकी बार गलती नहीं होगी इस प्रकार लोगों का मत है।
इस महा धरना में माता बहनों की संख्या पुरुषों के बराबर रही इस धरना में यह महत्वपूर्ण विषय है माता बहने अपने अधिकार के लिए जागृत होकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है
पवन कुमार नाग की रिपोर्ट बस्तर——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




