ऑक्सीजन प्लांट का कार्य तेजी से करें पूरा-कलेक्टर श्री भीम सिंह

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कालेज और एमसीएच में ऑक्सीजन प्लांट के विस्तार कार्यों का लिया जायजा

रायगढ़, 20 जुलाई2021/ कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है। कोविड अस्पतालों में उपकरणों व संसाधनों की व्यवस्था के साथ मौजूद ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मेडिकल कालेज हॉस्पिटल व एमसीएच अस्पताल में लगाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कालेज अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिये चयनित जगह का निरीक्षण के साथ ही अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि फाउण्डेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके पश्चात आगे प्लांट इंस्टालेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने एमसीएच में लगाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुये काम में तेजी लाने तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश ईई पीडब्ल्यूडी को दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज अस्पताल में 12 हजार लीटर का एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां इतनी ही क्षमता का एक दूसरा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना है। वहीं एमसीएच अस्पताल में एक हजार एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है जिससे इन अस्पतालों में उपलब्ध सभी बिस्तरों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर.के.खाम्बरा, मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज, डॉ.लकड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, सीजीएमएससी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button