सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में एक डॉक्टर छुट्टी से आने के बाद पाज़िटिव आया है जिसके बाद अस्पताल परिसर को सैनिटाइज व सभी अस्पताल स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया

डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में पदस्थ एक मेडिकल ऑफिसर की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसकी पुष्टि बीएमओ डॉ अशोक बसोड़ ने की है। बताया जा रहा है कि संक्रमित डॉक्टर बीते 03 दिसंबर को छुट्टी से लौटे थे और ओपीडी में मरीजो की जांच भी की थी। उनमे सामान्य लक्षण दिखने के कारण आरटीपीसीआर पद्धति से जांच के लिए सेम्पल विधी डायग्नोस्टिक सेंटर राजनांदगांव भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट रविवार पांच दिसंबर को सुबह आयी है।

वहीं बीएमओ बसोड ने बताया कि हालात चिंताजनक नहीं है

बतादे की रविवार शाम को पुरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज भी किया गया है तथा मरीजों व उनके परिजनों की भी आवाजाही सामान्य बनी हुई है ऐतिहात के तौर पर सभी स्टाफ व मरीजों को मास्क पहनकर अस्पताल परिसर में पहुंचने के लिए आदेशित किया गया है साथ ही सभी अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया है।

डां अशोक बसोड
खंड चिकित्सा अधिकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव
देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव——-
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




