गांव की गोहार

अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत
सरायपाली- विकासखंड सरायपाली ग्रामपंचायत कुसमीसरार आश्रित ग्राम भुरसापाली के महिला पुरुष ग्रामीणों के द्वारा एक लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली को दिया गया है। शिकायत में बताया गया कि गांव के वार्ड क्रमांक 17 के पंच व सामान्य प्रशासन समिति के सदस्य श्री जुगेश्वर भाई के द्वारा गांव में खुलेआम भ्रष्टाचार का अंजाम दिया जा रहा है एवं महिला समूह भुरसापाली के द्वारा आवाज उठाए जाने पर महिलाओं के साथ गाली गलौज एवं अभद्र टिप्पणी कर रहा है। पंच जुगेश्वर भोई के विरुद्ध शिकायत निम्नानुसार है:-
गांव भूरसापाली में पथरी घाट मरम्मत के नाम से पंचायत की ओर से 15 वित्त की राशि से 29,500/- (उनतीस हजार पांच सौ रूपये) वाउचर क्रमांकXVFC/2021-22/P/18 दिनांक – 31/08/2021 को जुगेश्वर भाई के नाम से डी.एस.सी. भुगतान किया गया है और पचरी मरम्मत की जिम्मेदारी उनको दिया गया था, लेकिन पंच जुगेश्वर भोई ने गांव के पचरी घाट का मरम्मत नहीं करवाया और पंचायत के द्वारा दिये गए 29,500 रुपये का गबन कर दिया, जबकि सब गांव वालों ने स्वयं के पैसे एकत्रित कर एवं श्रमदान करके पचरी घाट की मरम्मत किये है। गांव भुरसापाली को नाला बंधान के नाम से पंचायत से 15वें वित्त मद की राशि से 24,500 रुपये दिनांक- 14/08/2021 को पंच जुगेश्वर भोई ने 24,500/- का गबन कर दिया है क्योंकि जुगेश्वर भोई के द्वारा कभी भी नाला बंधानन का कार्य नहीं करवाया गया। उचित कार्यवाही करने की कृपा हो। यह कि जुगेश्वर भोई को दिनांक-21/06/2021 को पंचायत के मूलभूत राशि से चेक क्रमांक 090631 द्वारा राशि 9800 रुपये (नौ हजार आठ सौ रुपए) पचरी मरम्मत में मजदूरी भुगतान करने के नाम से दिया गया है, जिस राशि को पंच जुगेश्वर के द्वारा गबन कर दिया है। इसलिए उचित कार्यवाही करने की कृपया हो। पूरा गांव पानी की समस्या से जूझ रहा है महिलाओं को दूसरे गांव तक पानी लेने जाना पड़ रहा है लेकिन गांव के पंच जोगेश्वर भोई और सरपंच व सचिव ने मिली भगत कर गांव भुरसापाली में मोटर पंप, स्टाटर केबल वायर लगाने के नाम से 15वें वित्त मद की राशि से 49500/- अक्षरी उन्वास हज़ार पंची सौ रुपये व्हाउचर क्रमांक XCFC/2021-22/P/10 दिनांक-13/08/2021 को डीएससी भुगतान के माध्यम से आहरण कर सारा पैसा गबन कर दिए हैं, जबकि गांव में पंच जोगेश्वर भोई गांव के डीपापारा में मोटर पंप स्टाटर एवं केबल वायर लगाए है बोलकर झूठ बोल रहा है और लोगों के आंखों में धूल झोंक रहा है। उचित कार्यवाही करने की कृपा हो। गांव भुरसापाली में मोटर पंप मरम्मत एवं फिटिंग के नाम से 15वें वित्त की राशि से 40500/- व्हाउचर क्रमांक XVFC/2021-22/P/21 दिनांक- 06/09/2021 को डीएससी भुगतान के माध्यम से आहरण कर सरपंच सचिव एवं गांव के पंच जोगेश्वर भोई द्वारा सारे पैसा गबन कर दिया गया है। जिसमें गांव के पंच जोगेश्वर भोई का इस भ्रष्टाचार में बड़ा हाथ है। गांव भुरसापाली के नाम से मोटर, स्टार्टर केबल वायर लगाने स नाम से 49,500/- व्हाउचर क्रमांक सवफसी/2022-22/P/22 दिनांक- 10/09/2021 को डीएससी भुगतान के माध्यम से आहरण कर सारा पैसा जोगेश्वर भोई सरपंच व सचिव ने मिलीभगत कर गबन कर लिए है जिस भ्रष्टाचार में गांव के पंच जोगेश्वर भोई का बड़ा हाथ है इसीलिए जोगेश्वर भोई पर कार्यवाही किया जाना अत्यावश्यक है। अतः महोदय से प्राथना है कि समस्त बातों की जांच पड़ताल कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग की है। अन्यथा इस प्रकार के पंचायतों में लगे हुए वट वृक्ष की तरह भ्रष्टाचार खुलेआम चलता रहेगा।

बजरंग लाल सैन
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




