शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार मे बाल-मेला का आयोजन किया गया।

बाल-मेला में उमड़ी ग्रामवासियों की भारी भीड़

ग्रामवासियों ने की बाल-मेला की जमकर तारीफ शेरपार//- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार में दिनांक 29 नवम्बर 2021 को बाल-मेला का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- श्रीमती खिलेश्वरी गुनेंद्र (सरपंच ग्राम पंचायत शेरपार) द्वारा किया गया, विशेष अतिथि- जया मंडावी (अध्यक्ष शाला विकास समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार), शंकर साहू (जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव), किशन लाल यदु (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बीटेझर), जे. आर. साहू (संकुल समन्वयक-शेरपार), वरिष्ठ शिक्षक- अनिल रामटेके,आधार सिंग कमेटी एवं अध्यक्षता- संस्था के प्राचार्य- के.आर.लारिया द्वारा किया गया।

सभी बच्चों ने अपना स्टाल अच्छी तरह से सजाया था, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्ण रूप से सहभागिता प्रदान की गई। बच्चों के द्वारा खाने-पीने के सामान के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां भी हुई एवं विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया।

बाल-मेला में प्रथम स्थान पर कक्षा- 11वीं के छात्र छात्रा रहे जिन्हें नगद राशि एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया, इसी तारतम्य में द्वितीय स्थान कक्षा- 12वीं वाणिज्य के छात्र छात्रा रहे एवं तृतीय स्थान माध्यमिक शाला शेरपार के छात्र-छात्राएं रहे।

इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं- शंकर लाल बंजारे, के आर साहू, संतोष कुमार राणा, चंद्रशेखर देवांगन, विकास अमरिया, वरिंदर पाल सिंह गिल, श्रीमती इंदुमती ठाकुर, श्रीमती बरखा वासनिक, श्रीमती रिंकू बिस्वास का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सियाराम कोमरे, श्रीमती मथुरा बाई एवं रोशन गुनेन्द्र का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय देवांगन व्याख्याता व आभार प्रदर्शन- केशव साहू व्यख्याता द्वारा किया गया।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में लारिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-शेरपार ने दी है।

देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button