प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज रायगढ़ के शहर अध्यक्ष – प्रदीप श्रृंगी के मार्गदर्शन में, 1 दिसंबर गुरु पर्व के महा प्रारंभ को दीपप्रज्वलन कर मनाया गया ।


आज मिट्ठू मुड़ा वॉर्ड न – 36 में सभी मोहल्ले वासियों द्वारा मिलजुलकर परम पूज्य संत गुरु बाबा घासीदास जी की प्रतीक जैतखाम व छायाचित्र पर दीप दीप प्रज्वलित कर पूजा – अर्चना के साथ किये । आज दिसंबर माह में गुरु पर्व के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के शहर अध्यक्ष के द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं, कि हमारे द्वारा रायगढ़ शहर के अंदर जितने भी जैतखाम हैं । प्रत्येक दिन शाम 5:00 बजे हम सब मिलकर वहा दीप प्रज्वलन कर बाबा जी की आरती और पूजन का कार्यक्रम रखे हैं, जिसमें आप सभी संत समाज सम्मिलित हो सकते हैं, इस शुभ अवसर में आज हमने मिट्ठू मुड़ा में स्थित बाबा जी के जैतखाम में प्रथम कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें आज हमारे समाज के प्रमुख राज महंत गेदु मणि मिरी जी के द्वारा बाबा जी की छायाचित्र पर दीपप्रज्वलन आरती पूजा कर, आज से यह कार्यक्रम को हम सब मिलकर हर दिन 5:00 बजे शाम को शहर के जितने भी जैतखाम है प्रत्येक दिन एक-एक जैतखाम पर पूजा कर दीपप्रज्वलन करने का निर्णय लिया गया। शहर अध्यक्ष के दिशा निर्देशन पर हर मोहल्ले में जाकर पूजा – अर्चना कर बाबा जी के उद्देश्यों को हमें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है, और सतनामी समाज के लोगों को बाबा जी के विचारों को मनखे-मनखे तक पहुँचने का कार्य किया जाएगा। इसी अनुसार मनके मनके एक समान के तर्ज पर हम सब मिलजुलकर सौहार्द्र पूर्वक रहन बसन करने का 7 सात वचनों का पालन करते हुए, बाबा जी की कृपा हम पर बनी रहे इस उद्देश्य के साथ हम सब रोज इस कार्यक्रम को संचालित करेंगे। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी, भानु लाल पंकज, बनवारी लाल डाहीरे जी, सूरज मिरी , हेमंत जांगड़े, बसंत महिलाने, मनोज महिलाने,मन्नू टंडन, मनोज टंडन, दीपक टंडन डमरु खुटे, गौतम दास, विकास डाहरे, नरेश महिलाने, ललित महिलाने, नितेश भारती, शांति दादी सरोज कुर्रे, ओगर बाईं महिलाने, सुधा भारती, चांदनी महिलाने, विमला टंडन, नानू बाई महिलाने, दुर्गा खुटे, दुर्गा जांगड़े, नारायण महिलाने, मुकेश चौहान, संललू सिंह, सूरज भारद्वाज, उत्तम कुर्रे, नवीन हिमधर व प्रगति शील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर बाबा जी का पूजा अर्चना कर दीपप्रज्वलन किया व आशीर्वाद प्राप्त किए। उपयुक्त जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डागेश्वर जोशी द्वारा दिया गया ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button