भाजपा खेलेगी मास्टर स्ट्रोक

0 नगर निगम उपचुनाव में
0 करुणा और जमुना का नाम प्रथम पंती में
0 कांग्रेस से भी कई दावेदारों के नाम
राजनांदगांव। नगर निगम उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए कड़ी चुनौती है। क्योंकि यह सीट भारतीय जनता पार्टी की सीट थी। यहां से पूर्व महापौर स्व. श्रीमती शोभा सोनी प्रचंड बहुमत से जीती थी और नेता प्रतिपक्ष का दायित्व निभा रही थी, लेकिन अचानक कोरोना काल मे उनकी मृत्यु हो गई और अब इस सीट को कांग्रेस अपने कब्जे में लेने के लिए तैयार है। वहीं भाजपा यह सीट बचाने में पुरजोर ताकत लगा रही हैं। अब देखना यह है कि वार्डवासी किस पर अपनी मुहर लगाते हैं।
नगर निगम उप चुनाव में जहां भाजपा एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी कर रही है। वह ऐसे दमदार प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाह रही है, जो इस सीट को आसानी से जीत सके। इसमें प्रमुख रूप से पहला नाम पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर मधुसूदन यादव की पत्नी श्रीमती करुणा यादव का है। इसी के साथ भाजपा जमुना साहू सहित कुछ अन्य नामो पर भी विचार कर रही है। वही एक नाम ऐसा भी सामने आया है, जो पूर्व पार्षद शोभा सोनी के नाम का है। लेकिन भाजपा हर कदम फूंक- फूंककर रख रही है। क्योंकि नगर निगम में भाजपा को दमदार नेतृत्व की जरूरत है।
कांग्रेस में भी कई दावेदार
इसी क्रम में कांग्रेस में भी कई बड़े दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें प्रमुख रूप से पहला नाम रीना पटेल का है। इसी के साथ चंद्रकला देवांगन, सुहाना देवांगन एवं अन्य नामों पर भी कांग्रेस विचार-विमर्श कर रही है और चाहती है कि यह सीट उनके कब्जे में आ जावे। ताकि नगर निगम उनकी सीट में इजाफा हो सके।
जमुना और चन्द्रकला पहले लड़ चुके हैं चुनाव
इससे पूर्व वार्ड नं. 17 से भाजपा से जमुना साहू और कांग्रेस से चन्द्रकला देवांगन चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था और दोनों को बराबर वोट मिले थे लेकिन डाक मत पत्रों से जमुना साहू विजय हुई थी उसे देखते हुए यदि एक बार फिर दोनों ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाता है तो मुकाबला और भी रोचक बना रहेगा।
देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव—–