शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जारवाही में शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया—–

डोंगरगांव (दिवानभेडी) : – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जारवाही में शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया।इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कर सभी का मनमोह लिया, वहीं छात्रों ने विभीन्न स्टॉल भी लगाए।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यातिथि श्रीमती जागृति चुन्नी यदु जिला पंचायत सदस्य राजनादगांव फीता काटकर किया गया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने बच्चों के स्टॉल पर जाकर उनका उत्साहवर्धन किया ।अध्यक्षता श्री जागेश्वर यादव जनपद सदस्य डोंगरगांव ने बताया कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रबंधन क्षमता, व्यापार में लाभ हानि एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण पैदा करना है।इस मौके पर सुदामा साहू संकुल समन्वयक बीजाभाठा ,समस्त ग्रामवासी आसपास के ग्रामीण एवं शिक्षक मौजूद थे।
मीडिल स्कूल के प्रधानपाठक श्री व्ही. के वैष्णव ने कहा कि हमारा विद्यालय खेल के क्षेत्र मे, सांस्कृतिक गतिविधि,पढ़ाई के क्षेत्र या अन्य गतिविधि में तत्परता दिखाती है।उन्होने इन बच्चों तथा अभिभावको को यह भी भरोसा दिलाया कि यह विद्यालय उनकी बेहतर शिक्षा तथा विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा।विशिष्ट अतिथि श्री सोरी जी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव ने ऐसे भव्य सहायतार्थ कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय तथा शिक्षक की प्रसंशा की कहा किया तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे अपना जीवन स्तर सुधार सकेंगें।
सरपंच श्रीमती सावित्री साहू ने इस भव्य आयोजन पर शाला परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन से हमारे ग्राम भाव विभोर हुआ।इस ग्राम में मड़ई मेला का आयोजन नही होता इस कमी को इस विद्यालय ने वृहद बाल मेला कर पूरा किया इस मौके पर ग्राम में त्योहार माना और बढ़चढ कर हिस्सा लिया ।रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम नवज्योति बाल संस्था रैनुटोला द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि श्री टिकेश साहू जनपद अध्यक्ष डोंगरगांव द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन माँ सरस्वती का तैलीयचित्र पर माला अर्पण कर किया गया।अपने उदबोधन में सम्मानिय शिक्षक, शाला परिवार,समस्त ग्रामवासी की प्रशंसा किया इस प्रकार का आयोजन एकदूसरे के सहयोग ,विचारो से सम्पन्न होता है।पुनः शाला परिवार, शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त ग्रामवासी को इस बाल मेला पर हार्दिक बधाई ।कार्यक्रम का संचालन श्री श्रवण चंद्रवंशी शिक्षक इस आयोजन का मार्गदर्शक श्री बी. एल. देवांगन,श्री बी. एस. चंद्रवंशी प्रधानपाठक श्री व्ही. के वैष्णव एवं ग्राम के ग्राम प्रमुख ,समस्त ग्रामवासी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




