छत्तीसगढ़ के विधायक ब्रहस्पत सिंह को छोड़ सभी विधायकों ने लगवाया टीका

रायपुर . 26 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विधायकों को सत्र का हिस्सा नहीं बनने के निर्देश के बाद कांग्रेस के रामानुजगंज से विधायक ब्रहस्पत सिंह को छोड़कर शेष सभी ने डोज लगवा ली है।

सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, इस वजह से वे वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं। जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 10 मंत्रियों को दोनों डोज लग गए हैं। 3 मंत्रियों मो. अकबर, जयसिंह अग्रवाल और रूद्र गुरू को सिंगल डोज लगे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि 54 विधायकों को दोनों डोज लग चुके हैं।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button