सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव के कर्मचारियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी से मिले

अवकाश व रविवार के दिन वैक्सीनेशन व कोरोना न करवाने व वैक्सीनेशन के दौरान शासन के निर्देशानुसार भोजन नास्ता भत्ता दिलवाने की मांग

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव विकासखंड के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी गण अपने विभिन्न मांगों को लेकर डां अशोक बसोड खंड चिकित्सा अधिकारी से ज्ञापन सौंपकर मांग रखें जिसमें प्रमुख रूप से मांग है कर्मचारियों को रविवार व शासकीय अवकाश के दिन वैक्सीनेशन व कोरोना टेस्ट न करवाने की रखे मांग है।
कोरोनाकाल में शासन द्वारा निर्धारित भोजन व नास्ता भत्ता कोरोना वैक्सीनेशन व कोरोना जांच में लगे कर्मचारियों को पूर्व में किसी प्रकार के भत्ता प्राप्त नहीं हुआ है जबकि कर्मचारी लगातार बिना अवकाश लिए शासन प्रशासन के नियमों व निर्देश का पालन करते हुए निरंतर वैक्सीनेशन दुरांचल गांव से लेकर शहर तक लगातार काम कर रहे हैं शासन प्रशासन के द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ता मिल नहीं पा रहा है जिसे खंड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब प्रदाय करने की मांग रखें है।
ज्ञापन सौंपने के लिए प्रमुख रूप से कर्मचारी जानिक साहू,शैलैन्द्र सिन्हा, पूनम देवांगन, सीमा वर्मा ,रुपेश, केआर पाल, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मेन्द्र सेन, अनिता सिन्हा, नागेश हिरवानी,दीपक साहू गुलाब हिरवानी गेंद लाल साहू विद्या जोगी सुशीला मानिकपुरी, इंदिरा यादव, भोज कुमार साहू ,सतीश साहू, सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।

देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button