खैरागढं में जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय की खबर अफवाह ।देवव्रत बाबा के बच्चे नाबालिकों को षड़यंत्र कारी बना रहे हथियार

राजनांदगांव. खैरागढ़ के पूर्व विधायक देवव्रत सिंह जी के निधन पश्चात मनगढ़त राजनिति किया जा रहा है ।जोगी कांग्रेस खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्तायों की बैठक ही नहीं हुआ है । खैरागढ़ कमल विलास पैलेस में कब बैठक हुई कौन कौन रणनिति कार मंत्रणा किये है किसी भी कार्यकर्ता को जानकारी नही है ।
गुपचुप तरीके से बैठकर कर नाबालिग बच्चों शताक्षी आर्यव्रत को हथियार बनाया जा रहा है अभी वे चूनाव लड़ने की उम्र में नही है 2000 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस प्रवेश की झुठा प्रचार करना सोची समझी रणनिति का हिस्सा हो सकता है । बात रही पदमावती सिंह की संचालन करने की वो अपनी बच्चों की संचालन कर सकती है खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्तायों की बैठक नहीं ले सकती क्योंकि देवव्रत सिंह जी की तलाक शुदा पत्नी है । पदमावती सिंह अपने किसी रिश्तेदार से बात करे नजदीकी सिपसलाहकारों से बात करें जोगी कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है ।
राजधानी में मुख्यमंत्री से मुलाकात करे चाहे माननीय मोहन मरकाम जी से बात करें कांग्रेस पार्टी हमारे दंबग लोकप्रिय देवव्रत सिंह जी को पिछले चूनाव में टिकिट नहीं दिया जिससे जोगी कांग्रेस ने सर आंखों पर बिठाकर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दबदबा कायम रखने में साथ दिया । जिस प्रकार पदमावती सिंह ने तलाक लेकर फिर खैरागढ़ में राजनिति करना चाह रही है क्या कांग्रेस भी पदमावती के राह चलकर कांग्रेस प्रवेश कराना चाह रही है
देवव्रत सिंह जी के जीते जी कांग्रेस प्रवेश नहीं हो पायी मृत्यु पश्चात राज परिवार से किसको टिकिट देना चाह रहे है । कांग्रेस नाम स्पष्ट करें खैरागढ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से लम्बी दावेदारी हो रही है कांग्रेस क्या राज परिवार को टिकिट देगी जोगी कांग्रेस के डर से राज परिवार को साथ लेना चाह रही है जोगी कांग्रेस ना कांग्रेस में विलय हो रही है ना ही कार्यकर्ता कांग्रेस प्रवेश कर रहे है ।कोरी झुठे अफवाह फैलाकर खैरागढ़ की उप चूनाव से ध्यान भटकाने का काम कर रही है । क्या सिपहसलाहकारों ने देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह से रायशुमारी किये है ।विभा सिंह जी राजा देवव्रत सिंह की धर्म पत्नी है जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बाट जोह रही पिछले चूनाव में राजा साहब को जिताने तन मन धन से पूरे विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस का प्रचार करते हुये जोगी जी का शपथ पत्र के माध्यम से कड़ी मेहनत की थी जिसका परिणाम जोगी कांग्रेस के पक्ष में रहा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी देवव्रत सिंह जी निकटतम प्रतिद्वंदी कोमल जंघेल को पछाड़ कर कांग्रेस को तीसरे पायदान में ढकेल कर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने क्या कांग्रेस को वही दिन याद आने लगे जोगी कांग्रेस से टकराना खतरे से खाली नही होगा ।
स्व:अजीत जोगी जी का बाग लगाया हुआ छत्तीसगढ़ में पौधे पेड़ बनने लगे है ।जो कुछ ही दिनों में। फल देना भी चालू कर देगें ।जो मरवाही में कांग्रेस सरकार अमीत जोगी के साथ अन्याय किया अब वो दाल नही गलने वाली है ।
खैरागढ़ में राजपरिवार के साथ खिचड़ी पकाना चालु कर दिया वो भी करगा चांवल से असली चांवल बांसमती तो जोगी कांग्रेस के पास है जो खैरागढ़ के जनताओं के बीच अपनी महक बरकरार संजोये रखी है । जोगी कांग्रेस खैरागढ़ विधानसभा में तीसरे दर्जे की पार्टी है खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता का कोई प्रमुख चेहरा सामने नहीं है जो जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार को टक्कर दे सके, इसलिये मिडिया में सुर्खीया बटोरना चाह रहे खैरागढ़ राज परिवार को बैसाखी बनाकर नइया पार लगाने की जद्दोजहद में जुटे हुये ।




