खैरागढ़ में जोगी कांग्रेस का नहीं होगा विलय

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ का एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा कि खैरागढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का विलय नहीं होगा।पार्टी विलय के बाद समाचार पत्रों के माध्यम से कहीं जा रही है जिसका हम खंडन करते हैं। हमारे पार्टी के विधायक नहीं रहे इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे पार्टी का विलय हो जाएगा हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी पहले भी हमारे साथ थे आज भी हमारे साथ हैं और आगे भी हमारे साथ रहेंगे। बात पार्टी छोड़कर जाने वालों की और आने वालों की तो राजनीतिक दलों में आना जाना तो लगा रहता है यह कोई बड़ी बात नहीं है । हमारी शुभकामनाएं पार्टी छोड़कर जाने वाले और आने वाले दोनों के साथ है। राजनीतिक दलों में लोगों का आना जाना लगा रहता है इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी का विलय हो रहा है। इस प्रकार का भ्रमित प्रचार कांग्रेसी भाजपा के द्वारा किया जा रहा है क्योंकि दोनों राजनीतिक दल जोगी कांग्रेस से डरे हुए हैं इनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा है तो हमारे लोगों को लालच देकर कर अपना उम्मीदवार बनाने की कोशिश कर रहे हैं इस कारण इस प्रकार से भ्रमित प्रचार इन दोनों राजनीतिक दलों के द्वारा की जा रही है। जिससे हमारे अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरे और उसका लाभ कांग्रेस भाजपा को मिले एक सोची-समझी रणनीति है जिसके तहत इस प्रकार भ्रमित प्रचार किया जा रहा है। लेकिन वे अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाएंगे। इस प्रकार से पार्टी विलय होने का भ्रमित प्रचार कर हमारे कार्यकर्ताओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा जिसमें वे सफल नहीं हो पाएंगे। खैरागढ़ से हमारे प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे जिसका विधिवत उम्मीदवारों का घोषणा बहुत जल्दी कर दी जाएगी।
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगांव