कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिला पंचायत का किया औचक निरीक्षण

20 कर्मचारी मिले अनुपस्थित


अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के कलेक्टर श्री सिंह ने दिए निर्देश


रायगढ़, 25 नवंबर 2021/कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश एडिशनल सीईओ श्री बी तिग्गा को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आने दायित्वों का निर्वहन करना सभी कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




