अवैध शराब बिक्री करने वालों पर नही हो रहीं कार्यवाही , नागरिक परेशान


डोंगरगांव – डोंगरगांव शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है भले ही पुलिस विभाग व आबकारी विभाग डोंगरगांव एवं ग्रामीण क्षेत्रों अवैध शराब बिक्री बंद कराने का दावा कर रही है लेकिन अब भी कोचियो के द्वारा धड़ल्ले से अवैध शराब खपाया जा रहा है जिन पर कार्यवाही नही हो रही है
दिवाली पर्व में शराब कोचिये के द्वारा बाजार में पसरा लगाकर शराब बेचा गया लेकिन इस पर लगाम लगाने कोई प्रशासनिक कार्यवाही नही हुई और अभी कुछ ही दिनो पहले नाम मात्र कार्यवाही हुई है बड़े कोचियो पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है वो खुले आम धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री कर रहे है खुलेआम शराब बिक्री होने के बाद भी विभागीय अधिकारी आँख बंद कर बैठी हुई हैं जो विभाग की निष्क्रियता को प्रदर्शित करती है खुले आम शराब बिक्री में क्षेत्रवासी भी परेशान हो गये है और सबंधित विभाग पर उंगलियां उठा रहे है कि विभाग की मिलीभगत के चलते अवैध शराब कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे 1 बच्ची शराब बेचते दिखाई दे रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आतरगांव निवासी मुन्ना गोड़ की बेटी शराब बेचते हुई पाई गई है और बच्चे सहित बड़े – बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुलिस कर्मी के मिलीभगत से अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है
बड़ी मात्रा में बिकती है अवैध शराब
शहर के, किल्ला पारा , कुम्हारपारा , कील्लाडोंगरी, मटिया, ग्रामीण क्षेत्र खुज्जी बाजार चौक,कोकपुर,आसरा , पथरी आतरगाव, कोहका शराब का गढ़ बन चुका है हमेशा थोक व चिल्हर में शराब उपलब्ध रहता है आखिर इन शराब कोचियो को इतनी ताकत किसने दे रखी है जो बेखौफ होकर शराब परोस रहे है ऐसा नहीं है कि आबकारी विभाग को इस कोचियो कि जानकारी नही है विभाग को इतना भी पता है कि कितने समय किस जगह पर शराब बेचा जाता है बावजूद इसके कार्यवाही नही होती और होती भी है तो खानापूर्ति
डीजीपी के आदेश की हो रही अव्हेलना
राज्य के डीजीपी ने स्पस्ट आदेश जारी किया है कि जिस जिले व ब्लॉक में अवैध शराब बिक्री होगी वहां के सबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी इसके बाद भी डीजीपी के आदेश की अव्हेलना की जा रही है और शराब कोचियो को छूट मिली है क्षेत्र के कुछ जागरूक लोग अवैध शराब बंद करने की बात कर रहे है लेकिन शराब कोचियो की दबंगई से डरकर सामने नही आ रहे है शिकायत नही होने पर अधिकारी भी चुप चाप बैठे रहते है
जोगी कांग्रेस के युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी ने शासन प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि
डोंगरगांव शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है भले ही पुलिस विभाग व आबकारी विभाग डोंगरगांव एवं ग्रामीण क्षेत्रों अवैध शराब बिक्री बंद कराने का दावा कर रही है लेकिन अब भी कोचियो के द्वारा धड़ल्ले से अवैध शराब खपाया जा रहा है जिन पर कार्यवाही नही हो रही है और शासन प्रशासन के द्वारा अगर अपराधियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की जाती तो हमारी पार्टी सड़क से सदन कि लड़ाई जनहित में लड़ेगी और भूपेश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी के लिए आंदोलन करके राज्य सरकार को उनका वादा याद दिलाएंगे।
पूर्व पार्षद रोहित गुप्ता
यह भूपेश सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करता है सरकार के मौन सहमती से समाज को दूषित करने का कार्य जारी है गंगाजल की क़सम खाने वाले ही शराब की दलाली कर रहे है यह हाल सिर्फ़ डोंगरगाँव का ही नहीं पूरे प्रदेश का है।

देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव—-

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button