अज्ञात तत्वों द्वारा आधी रात को खोला जाता है रातापायली- सुखरी स्टाप डेम का गेट….


राजनांदगांव
21 नवंबर 2021 रविवार
विगत कुछ दिनों से शिवनाथ नदी में रातापायली- सुखरी के पास बने स्टाप डेम का गेट खोलकर पानी खाली किया जा रहा है, यह कार्य अज्ञात लोगों द्वारा मध्यरात्रि को किया जा रहा है।
ग्रामीणों में देखा बीते 4-5 दिनों में नदी का पानी आधा कैसे हो गया। उनका कहना है कि आधी रात के अज्ञात लोगों द्वारा स्टाप डेम का गेट खोलकर पानी को खाली किया जा रहा है। यह आपत्तिजनक कार्य रेत माफियाओं द्वारा की जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। बीते वर्ष भी रेत माफियाओं द्वारा स्टाप डेम का सारा पानी खाली कर दिया गया था जिसके चलते रातापायली समेत आसपास के गांवों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा था। नदी में पानी नही होने से गांव के हैंडपंप, बोर सुख गए थे ,पानी की समस्या के चलते कई किसानों का फसल पूरी तरह पक भी नही पाया भारी छती से का सामना पड़ा था आलम यही रहा तो इस वर्ष भी आसपास के गांवों में पिछले वर्ष से ज्यादा पानी की समस्या होने का अंदेशा है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




