गुरुनानक देव जी का 552वां जन्मदिन

सरायपाली- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुनानक देव जी का 552वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। सिख समाज सरायपाली, बसना, पिथौरा एवं अन्य गांव से बड़ी संख्या में सरायपाली गुरुद्वारा पहुँचे थे। जहां गुरुद्वारा में लंगर का प्रसाद का आयोजन गुरु सिंह सभा के द्वारा किया गया था। जहां समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों भारी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। जिसके उपरांत शाम समाज के द्वारा पंज प्यारे गुरु ग्रंथ साहब की जुलूस गुरुद्वारा से निकाली गई। जिसमें जुलूस का स्वागत नगर में जगह-जगह कई समाज के लोगो ने किया। सिख समाज के लोगो ने जुलूस में कई प्रकार से आत्मरक्षा कवच का प्रदर्शन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। तद पश्चात जूल्स का समापन गुरुद्वारा में जाकर किया।
चिराग की चिंगारी
बजरंगलाल सैन



