जिला न्यायालय के मालखाना में पड़े सामानों की नीलामी 2 अगस्त को

रायगढ़, 19 जुलाई2021/ दाण्डिक प्रकरणों से संबंधित न्यायालय से निर्णय उपरांत प्राप्त संपत्ति मेमो पर पारित आदेशानुसार 3 नग सायकल, 01 नग स्टील आलमारी, 4 नग सबमर्सिबल पंप, 50 नग कम्प्यूटर, लैपटाप, मोबाइल, 10 नग कांस, पीतल बर्तन एवं लोहा समान से संबंधित कुल 26 प्रकरणों से संबंधित प्रकरणों की संपत्तियों की नीलामी 2 अगस्त 2021 को न्यायालयीन समय में जिला न्यायालय के प्रांगण में नीलाम किया जाएगा। दाण्डिक संपत्तियों की विस्तृत जानकारी जिला न्यायालय, बार रूम एवं कार्यालय कलेक्टर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। नीलामी शर्तो की विस्तृत जानकारी के संबध में जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ के वेबसाईट raigarh.court@gov.in, dc.raigarh@gmail.com का अवलोकन कर सकते है।





