नवदिव्य परिवार ने शिक्षक देवेन्द्र नेताम को दी श्रंद्धांजलि➡️

राजनांदगांव:-रेवाडीह वार्ड नं 22 के नवदिव्य माँ दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र नेताम जी का आकस्मिक निधन 15 नवंबर को हो गया, श्री देवेन्द्र नेताम पेशे से शिक्षक थे एवं विगत पाँच वर्षों से नवदिव्य माँ दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष थे।श्री नेताम के आकस्मिक निधन पर नवदिव्य परिवार द्वारा एक श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन वृन्दावन चौक में किया गया,जिसमे सर्वप्रथम कैंडल जलाकर एवं दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत श्री नेताम जी को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई ,एवं श्री नेताम जी के द्वारा नवदिव्य दुर्गा उत्सव समिति एवं वार्ड विकास में दिए गए उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर में श्रंद्धाजलि सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के संचालक राजेश यादव ने कहा कि श्री देवेन्द्र नेताम के निधन से नवदिव्य दुर्गा उत्सव समिति के सांथ ही पूरे वार्ड को भी अपूरणीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता।इस श्रंद्धाजलि सभा को समिति के कोषाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद गामेन्द्र नेताम जी ने संबोधित कर देवेन्द्र नेताम के समिति एवं वार्ड विकास हेतु उनके सहयोग को स्मरण करते हुए उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि दी ।इस अवसर पर श्री देवेन्द्र नेताम के पिता श्री बंशीलाल नेताम, पुत्र परमजीत नेताम, समिति के सदस्य जितेन्द्र कौशिक, राजू देवांगन,कुंभकरन यादव, कुंदन साहू, खोरबाहरा साहू, जीतू साहू, थनेश श्रीवास, उमेश चौहान, सोनू राजपूत, मनोहर सिन्हा, रिसेन्द्र साहू, ललित यादव, सूर्यकांत श्रीवास,देवलाल नेताम, विक्की नेताम, सेवन साहू, दशरथ मंडावी संहित वार्डवासियों की उपस्थिति रही।
देवेन्द्र डोंगर गांव की रिपोर्ट—–
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




