बिर्रा थाना क्षेत्र के हंसदेव नदी में नहाने गई युवती की डूबने से मौत जांच में जुटी बिर्रा पुलिस

जांजगीर चांपा – बिर्रा थाना क्षेत्र के बसंतपुर घाट हसदेव नदी में नहाने गई युवती के डूबने से मौत हो गई,वहीं पुलिस को मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी बृहस्पति मांझी पिता चमरू मांझी उम्र 30 वर्ष जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी करीबन 8:00 से 9:00 के बीच अपने गांव के नदी में नहाने गई थी, उसी दौरान वह बेहोश हो गई और नदी में गिर गई जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल के समीप नदी में मौजूद लोगों ने जब उसे नदी में तैरता देख बचाने दौड़े उसे नदी से बाहर निकाला तब तक युवती ने दम तोड़ चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर वृहस्पति के परिजन भी पहुंचे हुए थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पति को मिर्गी की बीमारी थी इसके साथ ही कहा कि की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, फिलहाल बिर्रा पुलिस घटना की बारीकी से हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
