आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी, अनुजा त्रिपाठी एवं अबीर त्रिपाठी के पार्थिव शरीर को नम आंखों से सांसद श्रीमती गोमती साय अर्पित की पुष्पांजलि

रायगढ़। मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर रायगढ़ जिंदल एरोड्रम में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय उपस्थित रही। सांसद श्रीमती साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी के पार्थिव शरीर पर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीमती साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,ओ पी चौधरी, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्राही, उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, महेंद्र चौहथा,आशीष ताम्रकार,आलोक सिंह, पवन शर्मा, बब्बल पाण्डेय, रविन्द्र भाटिया, मनोहर पटेल, कैलाश पण्डा, चूड़ा मणि पटेल, राधमोहन पाणिग्राही,परदेशी प्रधान,पूनम सोलंकी, निकुंज शर्मा, अनुपम पाल, कौशलेश मिश्रा, अर्जुन डनसेना, शीला तिवारी,शशिकांत शर्मा भी उपस्थित रहें।



Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




