वन विभाग में बड़ा घोटाला

महासमुंद- वन मंडल महासमुंद के उपवन मंडल बागबाहरा में पिछले दिनों एक ट्रक से अवैध रूप से तेंदू लकड़ी की अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। जिसको बागबाहरा वन विभाग के द्वारा कास्टगार अधिकारी पिथौरा को जमा कराया गया है। जो शायद बिना किसी नीलामी के वह तेंदू लकड़ी एका-एक गायब हो गयी है। इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व ही कास्तगार पिथौरा में सागौन की लकड़ी नीलामी की गई। जिसका लाट नं. 253, 244, 244 सागौन लकड़ी की कई लाखों में बोली लगी थी। जिसे कुछ अधिकारियों ने व्यपारी को अपनी निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए हज़ारों में बोली लगाया गया है। क्या ऐसे विभाग में हो रहे घोटालों की जांच जिला वन मंडल अधिकारी के साथ ही मुख्य सचिव वन मंडल रायपुर के द्वारा ऐसे अपराध करने वाले विभाग के राजस्व का नुकसान करने वाले जो इस प्रकार के घोटालों को अंजाम दिए है, उन पर कार्यवाही कर सकते है?
समस्त घोटालों की जानकारी बहुत जल्द इंतेज़ार कीजिये
चिराग की चिंगारी
बजरंगलाल सैन




