बलौदाबाजार जिला अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र साहू का हुआ निधन, पूरे शहर में शोक की लहर…

बलौदाबाजार : जिला अस्पताल में पदस्थ कोविड प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र साहू का आज निधन हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। उनका कोविड जांच भी किया गया। जिसमें पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। आज सुबह 11 बजे के आसपास उनकी मौत की दुःखद सूचना आई हैं। शैलेन्द्र साहू की प्रारंभिक शिक्षा गरियाबंद में हुई। वे शुरू से ही शांतप्रिय व मेघावी छात्र थे। एक वर्ष उन्होंने वेटनरी डॉक्टर के तौर पर भी सेवाएं दी। उसके बाद आगे एमबीबीएस की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में पूरी की। विगत पांच वर्षों से वे बलौदाबाजार जिले में अपनी सेवायें देते आ रहे थे। डॉक्टर साहू के निधन की ख़बर से गरियाबंद और बलौदाबाजार में शोक की लहर दौड़ गई हैं। उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं।

जिला प्रशासन की ओर से डॉक्टर शैलेन्द्र साहू के निधन पर शोक प्रकट किया। डॉक्टर साहू का निधन अपूरणीय क्षति हैं। कोरोना महामारी में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाया हैं। इस दुःखद घड़ी में पूरा प्रशासन परिवार के साथ हैं।

हमारे विशेष संवाददाता लालजी वर्मा की खास रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button